साजिश के तहत फंसाया गया सोनिया-राहुल को

साजिश के तहत फंसाया गया सोनिया-राहुल को सीतामढ़ी : शहर के ललित आश्रम मे लोकसभा युवा कांग्रेस की एक बैठक रविवार को अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदले की भावना से कांग्रस अध्यक्षा सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल […]

साजिश के तहत फंसाया गया सोनिया-राहुल को सीतामढ़ी : शहर के ललित आश्रम मे लोकसभा युवा कांग्रेस की एक बैठक रविवार को अध्यक्ष अंजारुल हक तौहीद की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदले की भावना से कांग्रस अध्यक्षा सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में फंसाने के लिए साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री तौहीद ने कहा कि मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो युवा कांग्रेस की ओर से उग्र आंदोलन चलाया जाएगा. मौके पर जिले से जीत कर गये नवनिर्वाचित महागठबंधन विधायकों को बधाई दी गयी. वहीं कांग्रेस में नयी जान फूंकने वाले शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी को सीतामढ़ी-शिवहर के प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. मौके पर हम पार्टी के पुपरी पंचायत अध्यक्ष मो मजहरूल हक, लालबाबू अकरम, शमसाद आलम, मो जिआल्लाह आदि ने अपने समर्थकों के साथ युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर युवा नेता रंधीर कुमार चौधरी, मो उस्मान, मो इसराइल राइन, सत्येंद्र सिंह, अमलद राइन, मो मोती रहमान, सिकंदर हयात खान, मो चांद, जौहर इमाम दीपू कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >