सरकार से अभ्यर्थियों के संपूर्ण नियोजन की मांग

सरकार से अभ्यर्थियों के संपूर्ण नियोजन की मांग फोटो नंबर-19, बैठक में अभ्यर्थी सीतामढ़ी : टीइटी/एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ की बैठक शहर स्थित ललित आश्रम में रविवार को गंगाधर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शेष बचे टीइटी/एसटीइटी पास अभ्यर्थियों के संपूर्ण नियोजन की मांग राज्य सरकार व शिक्षा मंत्री से की गयी. वक्ताओं […]

सरकार से अभ्यर्थियों के संपूर्ण नियोजन की मांग फोटो नंबर-19, बैठक में अभ्यर्थी सीतामढ़ी : टीइटी/एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ की बैठक शहर स्थित ललित आश्रम में रविवार को गंगाधर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शेष बचे टीइटी/एसटीइटी पास अभ्यर्थियों के संपूर्ण नियोजन की मांग राज्य सरकार व शिक्षा मंत्री से की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार विषयगत बाधाओं को दूर करते हुए जिला स्तर पर केंद्रीकृत आवेदन लेकर संपूर्ण नियोजन की व्यवस्था करे. राज्य सरकार की ओर आशा भरी नजर लगी हुई है. सोच है कि अभ्यर्थियों के साथ इंसाफ होगा. वक्ताओं ने कहा कि यह कैसा न्याय है कि एक ही साथ परीक्षा में पास आधे का नियोजन हो गया और आधे अभ्यर्थी नियोजन के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे है. आखिर यह कैसा सामाजिक न्याय व समावेशी व्यवस्था है. बेरोजगार को पूरी उम्मीद है कि सरकार सामाजिक न्याय व समावेशी व्यवस्था को मजबूत करते हुए संपूर्ण नियोजन की गारंटी देगी. मौके पर चंद्रजीत यादव, रजनीश कुमार, रामबाबु कुमार, माधव झा, मनोज झा, रामलखन बैठा, मृत्युंजय कुमार, अवधेश कुमार, आनंद कुमार, संजीव कुमार, मो अब्दुल कलाम, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, अमरेश कुमार, मनोजिर हुसैन, रणजीत कुमार, विनीत कुमार, रामविनोद कुमार, हेम नारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार झा, रितेश सिंह, सुशील कुमार झा, विश्वनाथ पासवान व आशुतोष झा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >