सर्वसुलभ न्याय का माध्यम लोक अदालत

समस्तीपुर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष चौधरी वृजेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. इसमें आपसी समझौता के आधार पर कुल 15568 वादों का निपटारा किया गया. मौके पर कुल 217630304 रुपये वसूल किये गये. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 13 […]

समस्तीपुर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष चौधरी वृजेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. इसमें आपसी समझौता के आधार पर कुल 15568 वादों का निपटारा किया गया. मौके पर कुल 217630304 रुपये वसूल किये गये.

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 13 पीठों का गठन किया गया था.

पीठासीन पदाधिकारी के रुप में प्रधान न्यायाधीश प्रभु नाथ सिंह, सत्र न्यायाधीश शलेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राम प्रकाश, मनोज शंकर, मो. इरशाद अली, हनुमान प्रसाद तिवारी, मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी राज कुमार प्रसाद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह सब जज दीपक कुमार, अतुल कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र, नीरज किशोर, मुंसिफ रंजुला भारती, दिनेश कुमार, प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी मीना कुमारी, रंजन कुमार रैना बनाये गये.
बैंकों से जुड़े 193 मामलों का निष्पादन
दलसिंहसराय. अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ उद्घाटन करते हुये एसीजेएम सह विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मोदी ने कहा कि लोक अदालत सर्वसुलभ न्याय का माध्यम है़ इससे न्यायार्थियों को लाभ उठाना चाहिये़
लोक अदालत में एसीजेएम, सब जज-2 एसके़ चौधरी, एसडीजेएम सुषमा कश्यप व मुंसिफ पीके़ राय की चार पीठों में विभिन्न बैंकों, बिजली, मापतौल, दाखिल-खारिज व क्रिमिनल एंड कंपाउंडेबुल मामलों का निपटारा किया गया़ जानकारी के अनुसार बैंकों से जुड़े 193 मामलों का निष्पादन व 79,92,597 रुपये को लेकर समझौता के आधार पर 51,68,504 रुपये के बदले 16,52,812 रुपये जमा किये गये़
वहीं बिजली के 3 मामलों के निष्पादन व 27,322 रुपये, मापतौल के 7 मामलों का निष्पादन व 2700 रुपये, दाखिल-खारिज के 128 व धारा 107 के 122 तथा क्रिमिनल एंड कंपाउंडेबुल के 21 मामलों का निष्पादन किया गया़ मौके पर अधिवक्ता समेत कर्मी मो़ रफी, प्रदीप कुमार, मकेश्वर प्रसाद समेत न्यायार्थी मौजूद थे़
रोसड़ा : स्थानीय व्यवाहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ जिसमें कुल 1132 विभिन्न मामलो का निष्पादन किया गया़ वहीं कुल एक करोड़ 29 लाख 57 हजार 896 रुपये की समझौता राशि की वसूली की गयी़ लोक अदालत में पांच बेंच बनाये गये थे़
जिसमें एडीजे जय प्रकाष आर्य, एसीजेएम आरके त्रिपाठी, न्यायिक पदाधिकारी मंजुर आलम, एसडीजेएम दिपांशु श्रीवास्तव एवं मंुसिफ अमरजीत अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण यादव, उमा रानी सिन्हा, शिव प्रसाद कर्ण, शिला झा, शम्भू चौधरी, उर्मिला, पूनम ,नीलम कुमारी, श्याम नंन्दन सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >