शक्षिक हत्या मामले में एक गिरफ्तार

शिक्षक हत्या मामले में एक गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात बेलसंड इलाके में छापेमारी कर चकमहिला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम विवेक यादव की हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार राजू कुमार की निशानदेही पर पुलिस टीम अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि पुलिस के […]

शिक्षक हत्या मामले में एक गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात बेलसंड इलाके में छापेमारी कर चकमहिला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम विवेक यादव की हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार राजू कुमार की निशानदेही पर पुलिस टीम अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. मालूम हो कि बीते दिन नगर के सटे चकमहिला में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने राम विवेक यादव को गोलियों से भून दिया था. इस संबंध में स्व यादव की दूसरी पत्नी सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें स्व यादव की पहली पत्नी से पुत्री व दामाद को आरोपित किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त बाइक का भी पता लगा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >