तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार

तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में कटहरिया प्रहरी पोस्ट के जवानों ने शुक्रवार को तस्करी के सामान के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सुरेश पंडित जिले के लक्ष्मीपुर गाविस वार्ड संख्या-नौ का रहनेवाला है. प्रहरी पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर हरि मोखतान ने बताया कि गिरफ्तार […]

तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में कटहरिया प्रहरी पोस्ट के जवानों ने शुक्रवार को तस्करी के सामान के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सुरेश पंडित जिले के लक्ष्मीपुर गाविस वार्ड संख्या-नौ का रहनेवाला है. प्रहरी पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर हरि मोखतान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अपने बाइक(ना 12 प 8704) पर 35 किलोग्राम रिफाइन तेल एवं एक बोरा चीनी लाद कर भारतीय क्षेत्र के बैरगनिया से घर जा रहा था. गिरफ्तार व्यक्ति को जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है. वहीं जब्त सामान भंसार कार्यालय के हवाले किया गया है. मालूम हो कि नेपाल के मधेश क्षेत्र में आंदोलन के बीच तस्करों की इन दिनों चांदी कट रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >