पस्टिल के साथ एक धराया, तीन फरार

पिस्टल के साथ एक धराया, तीन फरार बैरगनिया. सीमा पार नेपाल पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे एक अपराधी को धर दबोचा है. उसके पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया है. वहीं अंधेरे का लाभ उठा तीन अपराधी फरार होने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी की पहचान रमानंद मुखिया के […]

पिस्टल के साथ एक धराया, तीन फरार बैरगनिया. सीमा पार नेपाल पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे एक अपराधी को धर दबोचा है. उसके पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया है. वहीं अंधेरे का लाभ उठा तीन अपराधी फरार होने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी की पहचान रमानंद मुखिया के रूप में की गयी है. वह रौतहट के कर्कट करमइया गांव का रहने वाला है. पुल के पास से धराया डीएसपी राजेंद्र पोखरेल ने बताया कि गत दिन बैद्यनाथ चौधरी, राजेश चौधरी, अनूठा साह, संतोष कुमार व शिव पूजन यादव द्वारा शिकायत की गयी थी कि उनसे लूटपाट की कोशिश हुई थी. बताया था कि गौर से घर लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने लूटने की कोशिश की थी. इसी को ले पुलिस सतर्क थी. बताया कि रौतहट के देवाही- मौलपुर पथ के ललबकेया नदी के पुल के पास घात लगा कर बैठे रामानंद मुखिया को देशी पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया. उसके तीन साथी बली मुखिया, विजय मुखिया व अशोक मुखिया फरार हो गये. तीनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >