यहां सड़क पर हमेशा रहता है जलजमाव

यहां सड़क पर हमेशा रहता है जलजमाव फोटो नंबर- 13 सड़क पर लगा पानी. सुरसंड के एनएच-104 को जोड़ने वाली मस्जिद रोड का मामलासालों भर सड़क पर बहता है नाले का गंदा पानीग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की गंदगी से मुक्ति दिलाने की मांगसीतामढ़ी. जिले के सुरसंड प्रखंड के सुरसंड इमली बाजार से एनएच-104 को […]

यहां सड़क पर हमेशा रहता है जलजमाव फोटो नंबर- 13 सड़क पर लगा पानी. सुरसंड के एनएच-104 को जोड़ने वाली मस्जिद रोड का मामलासालों भर सड़क पर बहता है नाले का गंदा पानीग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की गंदगी से मुक्ति दिलाने की मांगसीतामढ़ी. जिले के सुरसंड प्रखंड के सुरसंड इमली बाजार से एनएच-104 को जोड़ने वाली मस्जिद रोड इन दिनों नारकीय बना हुआ है. सड़क से गुजरने वाले लोग सरकार व प्रशासन को कोसते हुए नाक बंद कर गुजरते हैं. कारण सड़क के दोनों किनारे की नालियां महिनों से जाम पड़ा हुआ है, जिसके कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर ही बहता है. सड़क के ऊपर से बहते गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान हैं. स्थानीय निवासी विनय कुमार, राजेश कुमार, राजन कुमार समेत अन्य लोगों ने स्थानीय मुखिया के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रभात खबर को बताया कि उक्त सड़क का सालों भर यही हाल रहता है. बारह महीने सड़क पर ही पानी का बहाव होता है, स्थानीय मुखिया समेत प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी भी उक्त सड़क से यदा-कदा गुजरते हैं, उन्हें भी उक्त सड़क के बारे में भलीभांति पता है. परंतु कोई भी यहां के लोगों की तकलीफ समझने को तैयार नहीं हैं. बताया कि कई बार नाला की सफाई के लिए मुखिया को आवेदन देकर गुहार लगाया गया, आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने जिला प्रशासन से उक्त समस्या से जल्द निदान करने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी से मुक्ति मिल सके. इस संबंध में स्थानीय मुखिया शोभित राउत ने बताया कि अभी तक उक्त मद में काम कराने के लिए विभाग से कोई आवंटन नहीं मिला है. आवंटन आते ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >