वेतन की मांग उठाने पर पार्षदों को बधाई सीतामढ़ी. सोनबरसा प्रखंड स्थित मुन्नी लाल कर्पूरी महाविद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रांगण में बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की आवश्यक बैठक प्राचार्य प्रो. रामश्रेष्ठ भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों ने कहा कि बिहार विधान परिषद में वित्तरहित इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग को सदन में मजबूत तरीके से उठाने पर जदयू के संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस के दिलीप कुमार, भाकपा के केदारनाथ पांडेय एवं भाजपा के प्रो. नवलकिशोर यादव को बधाई दिया गया. इस मौके पर प्रो. गौहर सिद्दीकी ने कहा कि नयी सरकार से हम सभी वित्तरहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी काफी आशान्वित हैं. बैठक में प्रो. अवधेश नायक, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. नागेंद्र प्रसाद, प्रो. हरदेव नारायण महतो, प्रो. पूनम कुमारी, प्रो. शशिभूषण प्रसाद सिंह, प्रो. बेबी नम्रता, प्रो. हरिशंकर प्रसाद, प्रो. यादवेंद्र गुप्ता, प्रो. ब्रह्मदेव साह, प्रो. सरिता पूर्वे, लालबाबू महतो, दिनेश्वर साह समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.
वेतन की मांग उठाने पर पार्षदों को बधाई
वेतन की मांग उठाने पर पार्षदों को बधाई सीतामढ़ी. सोनबरसा प्रखंड स्थित मुन्नी लाल कर्पूरी महाविद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रांगण में बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की आवश्यक बैठक प्राचार्य प्रो. रामश्रेष्ठ भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों ने कहा कि बिहार विधान परिषद में वित्तरहित इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज के […]
