पेंशनर समाज ने की हत्या की भर्त्सना सीतामढ़ी. बिहार पेंशनर समाज, सीतामढ़ी सदर शाखा के सदस्यों ने मंगलवार को सभापति राम नारायण साह के नेतृत्व में स्व राम विवेक यादव के शोकाकुल परिजन से मिल कर संवेदना प्रकट किया. स्व यादव ने ही समाज के कार्यालय भवन के लिए भूमि दान में दिया था. समाज के सभी सदस्यों ने उनकी निर्मम हत्या की घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. शिष्टमंडल ने स्व यादव की धर्मपत्नी को आगे हर परिस्थिति में यथासंभव निरंतर अपेक्षित सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया. सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शिष्टमंडल में सचिव शिवशंकर प्रसाद वर्मा, मुनेश्वर प्रसाद, महेश्वर प्रसाद ठाकुर, विमल नारायण श्रीवास्तव, कृष्णनंदन शर्मा, महावीर महतो, राम सुरेश तिवारी, राम गुलाम महतो, तेज नारायण भक्त के अलावा अन्य लोग शामिल थे.
पेंशनर समाज ने की हत्या की भर्त्सना
पेंशनर समाज ने की हत्या की भर्त्सना सीतामढ़ी. बिहार पेंशनर समाज, सीतामढ़ी सदर शाखा के सदस्यों ने मंगलवार को सभापति राम नारायण साह के नेतृत्व में स्व राम विवेक यादव के शोकाकुल परिजन से मिल कर संवेदना प्रकट किया. स्व यादव ने ही समाज के कार्यालय भवन के लिए भूमि दान में दिया था. समाज […]
