स्कूली योजना का लाभ लेना है तो, खाता खुलवाना अनिवार्य फोटो नंबर-2 केंद्र पर उमड़ी भीड़ अब बच्चों के खाते में जायेगी योजनाओं की राशि खाता खोलने को बच्चों से अवैध वसूलीबीडीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को दी चेतावनी बोखड़ा. नये वर्ष 2016 से स्कूली बच्चों को योजनाओं से संबंधित राशि सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी. प्राइमरी स्कूल से लेकर हाइस्कूल तक के छात्र-छात्राओं के लिए बैंक खाता होना अनिवार्य कर दिया गया है. अब पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि नगद वितरण नहीं करना है. प्रधान शिक्षकों को निर्देश गत दिन बीइओ रामवृक्ष सिंह ने बीआरसी में प्राइमरी, मध्य व हाइस्कूल के प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक कर बैंक खाते में ही राशि भेजे जाने की जानकारी दी थी. साथ ही कहा था कि सभी बच्चों का खाता नजदीकी बैंक में शीघ्र खुलवाना सुनिश्चित करेंगे. खाते के लिए फॉर्म के साथ आधार कार्ड नंबर होना आवश्यक है. बीइओ ने स्पष्ट किया था कि कोर बैंकिंग की सुविधा वाले बैंक में ही खाता खुलवाना है. वह भी जीरो बैलेंस पर. खाता खुलवाने को बेचैनी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों में शीघ्र खाता खुलवाने को लेकर बेचैनी बढ़ गयी है. ग्रामीण बैंक की खड़का शाखा व एसबीआइ की चकौती शाखा का कहना है कि जीरो बैलेंस पर खाता खोलने के लिए ऊपर से अब तक कोई पत्र नहीं आया है. इधर, एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र पर खाता खोला जा रहा है, पर प्रत्येक छात्र-छात्रा को खाता खोलने के एवज में 120 रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है. छात्र-छात्रा खड़का की रोशनी कुमारी, रूद्रेश रंजन, रौनक कुमारी, आदित्य कुमार, अभिभावक शशिकांत झा व भैरव मिश्र ने बताया कि केंद्र पर खाता खेलने के लिए 120 रुपया वसूल किया जा रहा है. केंद्र संचालक मुजीबुल रहमान द्वारा अभिभावकों को यह कहा गया है कि खाता खोलने के एवज में 100 रुपया व मेंटेनेंस खर्च के रूप में 20 रुपये लिया जा रहा हैं. बीडीओ ने संचालक से बात कीअवैध वसूली का मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ महेश्वर पंडित ने मंगलवार को एसबीआइ के मुख्य शाखा प्रबंधक से दूरभाष पर बात की और मामले से अवगत कराया. उसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मुजिबुल रहमान से बात करने पर उसने बीडीओ को बताया कि मात्र मेंटेनेंस के रूप में प्रति छात्र-छात्रा से 20 रुपये लिया जा रहा है. इस पर बीडीओ ने संचालक को डांट लगायी और कहा कि बच्चों से एक रुपये भी नहीं लेना है. यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए जिला को लिख दिया जायेगा.
स्कूली योजना का लाभ लेना है तो, खाता खुलवाना अनिवार्य
स्कूली योजना का लाभ लेना है तो, खाता खुलवाना अनिवार्य फोटो नंबर-2 केंद्र पर उमड़ी भीड़ अब बच्चों के खाते में जायेगी योजनाओं की राशि खाता खोलने को बच्चों से अवैध वसूलीबीडीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को दी चेतावनी बोखड़ा. नये वर्ष 2016 से स्कूली बच्चों को योजनाओं से संबंधित राशि सीधे उनके […]
