कभी चकमहिला गांव में घुसने से डरते थे अपराधी

सीतामढ़ी : रिटायर्ड शिक्षक राम विवेक यादव को चकमहिला गांव में घुस कर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर अपने दुस्साहस का परिचय दिया है. चकमहिला गांव पर टेढ़ी नजर डालने से भी कतराने वाले अपराधियों की यह करतूत जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है. खासतौर पर सुबह 9.05 बजे घटना के वक्त […]

सीतामढ़ी : रिटायर्ड शिक्षक राम विवेक यादव को चकमहिला गांव में घुस कर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर अपने दुस्साहस का परिचय दिया है. चकमहिला गांव पर टेढ़ी नजर डालने से भी कतराने वाले अपराधियों की यह करतूत जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है. खासतौर पर सुबह 9.05 बजे घटना के वक्त ने तो लोगों को पूरी तरह अवाक कर दिया है.

घटना के बाद सुरक्षा को लेकर गांव में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है. कहा जा रहा है कि चकमहिला गांव में घुस कर अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार कर एक तरह से मौत को निमंत्रण दिया था, अगर वे पकड़े जाते तो लपटीटोला वाले घटना की पुनरावृत्ति होती. जहां आपराधिक वारदात को अंजाम देने के दौरान तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने कूच-कूच कर मार डाला था.

बताया जाता है कि जब तक वहां के निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव विधायक रहे, वहां पुलिस भी अनुमति लेने के बाद ही गांव में प्रवेश करती है. कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि पुलिस गांव में प्रवेश ही नहीं करती थी. इसका असर अब भी देखा जाता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली विभाग के कर्मी चकमहिला गांव में छापेमारी करने से कतराती हैं. क्योंकि गांव के लोग आपसी एकता व साहसी प्रवृत्ति के साथ रहते हैं. किसी भी परिस्थिति से भागने से बजाए जूझने में ज्यादा विश्वास करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >