पति-पत्नी समेत तीन जख्मी

सीतामढ़ी/बेलसंड : थाना क्षेत्र के मधकौल गांव के वार्ड संख्या-नौ में रविवार की शाम गाली-गलौज से मना करने पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी स्व छेदी ठाकुर के पुत्र हरि ठाकुर को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में हरि […]

सीतामढ़ी/बेलसंड : थाना क्षेत्र के मधकौल गांव के वार्ड संख्या-नौ में रविवार की शाम गाली-गलौज से मना करने पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी स्व छेदी ठाकुर के पुत्र हरि ठाकुर को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है.

घटना के संबंध में हरि ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गांव के ही महेश ठाकुर, गणेश ठाकुर, मदन ठाकुर, अमर ठाकुर एवं जगमोहन ठाकुर को आरोपित किया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने अनि बीपी यादव को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >