हमला कर भाग रहे बदमाश को दबोचा

सीतामढ़ी : नगर के कारगिल चौक स्थित एक दुकानदार पर रॉड से प्रहार कर जख्मी कर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात प्रशिक्षु कांस्टेबल विकास कुमार यादव ने करीब 500 मीटर की दूरी तक खदेड़ कर धर दबोचा. घटना सोमवार की शाम की है. हमला में स्थानीय राम एकबाल साह का पुत्र […]

सीतामढ़ी : नगर के कारगिल चौक स्थित एक दुकानदार पर रॉड से प्रहार कर जख्मी कर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात प्रशिक्षु कांस्टेबल विकास कुमार यादव ने करीब 500 मीटर की दूरी तक खदेड़ कर धर दबोचा. घटना सोमवार की शाम की है. हमला में स्थानीय राम एकबाल साह का पुत्र राहुल कुमार जख्मी हो गया.

उसका इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया. जख्मी ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में एक दंपति किराया पर रहता है. गत तीन-चार दिनों से दो-तीन युवक उसके घर पर आ कर ताक-झांक करता था. घटना के समय भी हमलावर युवक राजोपट्टी अंसारी मुहल्ला निवासी राजा खान का भाई पूर्व की तरह किरायेदार के साथ छेड़खानी करने की नीयत से झांक कर रहा था.

पकड़े जाने के बाद राजा खान का भाई उससे माफी मांग लिया. मामला शांत हो गया. उसी समय राजा खान लोहे के रॉड से उसके सिर पर प्रहार कर भागने लगा, जिसे शोर मचाने के बाद ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. हिरासत में लिए गये युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं जख्मी राहुल कुमार का बयान दर्ज किया जा रहा था.

अधिवक्ता के घर चोरी
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के अमघट्टा रोड में अज्ञात चोरों ने एक अधिवक्ता के घर से नगदी, जेवरात समेत करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि पत्नी के निधन पर उसका श्राद्धकर्म करने पूरा परिवार गांव गया था.
इसका फायदा उठा कर चोरी को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >