कॉमर्स कोचिंग का उद्घाटन

कॉमर्स कोचिंग का उद्घाटन फोटो नंबर-28 उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य.रुन्नीसैदपुर. प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार को गुरु कॉमर्स कोचिंग का उद्घाटन जिप अध्यक्ष इंद्ररानी देवी द्वारा किया गया. मौके पर दर्जनों छात्र-छात्रा व अन्य उपस्थित थे. जिप अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज के बीना विकसित राष्ट्र की परिकल्पना नहीं […]

कॉमर्स कोचिंग का उद्घाटन फोटो नंबर-28 उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य.रुन्नीसैदपुर. प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार को गुरु कॉमर्स कोचिंग का उद्घाटन जिप अध्यक्ष इंद्ररानी देवी द्वारा किया गया. मौके पर दर्जनों छात्र-छात्रा व अन्य उपस्थित थे. जिप अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज के बीना विकसित राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती. शैक्षणिक स्तर को ऊंचा कर सूबे के ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. कहा कि गुरु कॉमर्स कोचिंग खुल जाने से प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी. वरीय अधिवक्ता सह समाजसेवी लालबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. कोचिंग के निदेशक कौशल कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के गरीब तबके के छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. मौके पर समाजसेवी नमोनाथ प्रसाद यादव, शत्रुघ्न राय व दिलकश नूर समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >