श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कृत किये जाने पर बधाई सीतामढ़ी. पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने जिले के जनता उच्च विद्यालय, परसौनी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में पुरस्कृत किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. सोमवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार झा समेत सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य कर्मचारियों को बधाई दिया. श्री ठाकुर ने कहा कि उक्त विद्यालय जिले के ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र परसौनी में अवस्थित है. यहां पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं. फिर भी उपलब्ध सीमित संसाधन का समुचित उपयोग करते हुए अपने लगन व परिश्रम के साथ उच्च लक्ष्य की प्राप्ति की इच्छाशक्ति के बदौलत गरिमामय उपलब्धि हासिल कर प्रशंसनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. भाजपा नेता प्रो उमेश चंद्र झा, अरुण कुमार गोप, प्रो शैलेश कुमार झा, गोपेश नंदन सिंह, डॉ रामा शंकर प्रसाद एवं विंदेश्वर साह ने भी पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी है.
श्रेष्ठ वद्यिालय पुरस्कृत किये जाने पर बधाई
श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कृत किये जाने पर बधाई सीतामढ़ी. पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने जिले के जनता उच्च विद्यालय, परसौनी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में पुरस्कृत किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. सोमवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद […]
