गेहूं बीज के लिए बोखरा के किसान परेशान

गेहूं बीज के लिए बोखरा के किसान परेशान फोटो नंबर-5,6, गोदाम में रखा गेहूं का बीज व इंतजार करते किसान.बोखरा. प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की बुआई शुरू है. किसान अनुदानित बीज के लिए रसीद कटा चुके है और बीज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. गोदाम में बीज रखा हुआ है, लेकिन किसानों को यह […]

गेहूं बीज के लिए बोखरा के किसान परेशान फोटो नंबर-5,6, गोदाम में रखा गेहूं का बीज व इंतजार करते किसान.बोखरा. प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की बुआई शुरू है. किसान अनुदानित बीज के लिए रसीद कटा चुके है और बीज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. गोदाम में बीज रखा हुआ है, लेकिन किसानों को यह कह कर परेशान किया जा रहा है कि बीज नहीं है. बुआई का सीजन एक-एक दिन कर बीत रहा है और बीज नहीं मिलने से किसान चिंतित हैं. चकौती के चंद्रमोहन ठाकुर, अशोक यादव व सतीश कुमार ने बताया कि अनुदानित बीज मिलने में इतनी परेशानी का आभास होता तो बाजार से ही बीज खरीद कर गेहूं की बुआई कर लिये होते. उनका कहना था कि वोटर आइडी कार्ड, बैंक खाता व दो हजार रुपये देकर रसीद कटाया था. प्रखंड कार्यालय के समीप मनोज कुमार के आवास पर बीज वितरण का काउंटर बनाया गया है. शुक्रवार से ही काउंटर से बीना बिज लिये किसान लौट रहे हैं. प्रभारी बीएओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रायपुर के विनोद प्रसाद को बीज वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. गेहूं का बीज समाप्त हो चुका है. बीज आने वाला है और मंगलवार से पुन: वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >