रीगा चीनी मिल में गन्ना की पेराई शुरू

रीगा चीनी मिल में गन्ना की पेराई शुरू फोटो नंबर-2, दोंगा में गन्ना डालते मील मालिक शिवव्रत धानुका व अन्य.रीगा. स्थानीय चीनी मिल में नये सत्र-2015-16 के लिए गन्ना की पेराई शुरू हो गयी है. सोमवार को मील मालिक शिवव्रत धानुका व उनके पुत्र ओमप्रकाश धानुका समेत अन्य ने दोंगा में गन्ना डाल कर पेराई […]

रीगा चीनी मिल में गन्ना की पेराई शुरू फोटो नंबर-2, दोंगा में गन्ना डालते मील मालिक शिवव्रत धानुका व अन्य.रीगा. स्थानीय चीनी मिल में नये सत्र-2015-16 के लिए गन्ना की पेराई शुरू हो गयी है. सोमवार को मील मालिक शिवव्रत धानुका व उनके पुत्र ओमप्रकाश धानुका समेत अन्य ने दोंगा में गन्ना डाल कर पेराई का शुभारंभ किया. मौके पर मील मालिक ओपी धानुका की पत्नी, मीरा धानुका, पुत्रवधु स्वस्ती धानुका, मुख्य महाप्रबंधक एसडी शुक्ला भी मौजूद थे. बाद में मील मालिक श्री धानुका ने पत्रकारों को बताया कि अब गन्ने की पूरजी के लिए किसानों को कहीं जाना नहीं पड़ेगा. मोबाइल पर ही मैसेज जायेगा और उसके बाद किसान टोकेदार से संपर्क कर चलान ले लेंगे. पेराई शुरू होने के दौरान आम लोगों की भागीदारी काफी कम देखी गयी. माना जा रहा है कि गन्ना का मूल्य बकाया रहने के कारण अधिकांश किसान मील प्रबंधन से नाराज चल रहे हैं. इस कारण कार्यक्रम से अलग रहे. मौके पर मील के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी जेनरल मैनेजर केएन सिंह, केन मैनेजर यूपी शुक्ला, उप गन्ना प्रबंधन अमरेंद्र कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी विनय कुमार झा, गन्ना उत्पादक संघ के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, रामजपु प्रसाद यादव, लखनेदव ठाकुर व जयेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >