कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत : गायत्री

कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत : गायत्री फोटो-18 समारोह में विधायक गायत्री देवी यादव व अन्यविधायक गायत्री ने कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदनसोनबरसा. भाजपा विधायक गायत्री देवी यादव ने कहा कि ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचने का गौरव प्राप्त की हूं. स्थानीय नंदीपत जीतू उच्च विद्यालय परिसर […]

कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत : गायत्री फोटो-18 समारोह में विधायक गायत्री देवी यादव व अन्यविधायक गायत्री ने कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदनसोनबरसा. भाजपा विधायक गायत्री देवी यादव ने कहा कि ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचने का गौरव प्राप्त की हूं. स्थानीय नंदीपत जीतू उच्च विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पूर्व उनके पति ने जिस प्रकार से जनता की सेवा की है, यही कारण है कि आपके प्रेम, स्नेह व आशीर्वाद से सबसे बड़े प्रतिद्वंदी राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे से लड़ कर विजयी हुई हैं. इसके पूर्व श्रीमती यादव ने कार्यकर्ताओं को माला पहना कर व मिठाइ खिला कर अभिनंदन किया. पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने कहा कि यह जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती है. यहां से मुझे व पत्नी को विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. कार्यकर्ताओं ने कहा था कि नवनिर्वाचित विधायक जब क्षेत्र में आयेंगी तो उनका अभिनंदन किया जायेगा, लेकिन मैने फैसला कर लिया था कि अभिनंदन उनकी ओर से कार्यकर्ताओं की होगी. अब वक्त है कि आम जनता व गरीब जनता का कैसे काम हो, इस पर विचार करने की जरुरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने किया. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य उपेंद्र शुक्ल, मुखिया देवन साह, वरिष्ठ नेता रघुनाथ प्रसाद, पूर्व मुखिया कमल देव महतो, मुन्ना साह, राम कैलाश यादव, छोटन कुमार, सूरज ठाकुर, राम छबिला मुखिया, सीताराम यादव, महेश महतो, राजनारायण साह, ब्रह्मदेव राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >