शरारती तत्वों ने की मेले में मारपीट

सीतामढ़ी/बथनाहा : थाना क्षेत्र के चकवा गांव में शनिवार को महावीरी झंडे के दौरान हुड़दंग मचाने का विरोध करने पर स्थानीय युवकों ने पड़ोसी गांव रूपौली के आधा दर्जन से अधिक लोगों को पारंपरिक हथियारों से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी राम किशोर राय के करीब 16 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व उपेंद्र […]

सीतामढ़ी/बथनाहा : थाना क्षेत्र के चकवा गांव में शनिवार को महावीरी झंडे के दौरान हुड़दंग मचाने का विरोध करने पर स्थानीय युवकों ने पड़ोसी गांव रूपौली के आधा दर्जन से अधिक लोगों को पारंपरिक हथियारों से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी राम किशोर राय के करीब 16 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व उपेंद्र राय के करीब 20 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं अन्य 5-6 जख्मियों का इलाज अलग-अलग निजी क्लिनिक में कराया गया.

नगर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती जख्मियों का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें बताया गया है कि गांव के सभी उम्र व वर्ग के लोग पड़ोसी गांव चकवा में महावीरी झंडा मेला देखने गये थे. इसी बीच कुछ शरारती तत्व के युवक साइलेंसर खोल कर बाइक से हुड़दंग मचाने लगा. एक बाइक से गांव के एक श्रद्धालु को धक्का लग गया,

जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगा. थोड़ी ही देर बाद गांव के दर्जनों लोगों के समूह ने पारंपरिक हथियारों से श्रद्धालुओं पर प्रहार करने लगा. ग्रामीणों को पिटता देख जो भी बचाव में आया उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >