राशि तो है पर भवन लंबित फोटो नंबर- 3, 4 व 9 अधूरा स्कूल भवन. बोखड़ा. प्रखंड में आधा दर्जन स्कूल भवन वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है. कमरे के अभाव में बच्चों को जैसे-तैसे पठन-पाठन करना पड़ रहा है. राशि की निकासी के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है. विभाग के स्तर से बार-बार कार्रवाई की चेतावनी ही दी जाती है. अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. डीएम की फटकार के बावजूद विभागीय अभियंता भवनों को पूरा कराने के प्रति अब भी गंभीर नहीं हुए हैं. कोई स्कूल भवन एक वर्ष से तो कोई पांच से सात वर्ष से निर्माणाधीन है. इन भवनों का काम बाकीप्रखंड के मध्य विद्यालय, धाधी, भाउर, कुरहर, सिंघाचौरी, प्राथमिक विद्यालय चिकवा टोला, डरीमा बंडाही व बनौल का भवन अब तक लंबित हैं. बीइओ रामवृक्ष सिंह ने भी वैसे प्रधान व शिक्षकों के प्रति कड़ी नाराजगी जतायी है जो भवन को अधूरा रखे हुए है. जिस स्कूल में कमरे की जरुरत है, वहां विभाग द्वारा नहीं बनाया जा रहा है और जहां कमरा है, उसी स्कूल में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जैसे मध्य विद्यालय, खड़का में कमरे की कमी से बच्चे बरामदा पर बैठते हैं. इधर, मध्य विद्यालय गोरौल शरीफ व प्राथमिक विद्यालय, बालासात में बच्चों की कमी के चलते कई कमरे रोज खाली रह जाते हैं. इस बात से बीइओ रामवृक्ष सिंह ने भी इनकार नहीं किया है. कुरहर मुखिया सुनीता देवी की माने तो विभागीय अधिकारी, अभियंता व संबंधित प्रधान मिले हुए हैं. यही कारण है कि पर्याप्त पैसा रहने के बावजूद न तो समय पर भवन बन रहा है और न हीं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है. बताया कि उनके भी जेहन में भवन लंबित रहने का मामला है, वह शीघ्र इसको लेकर डीएम से मिलेंगी. कहते हैं बीइओ बीइओ रामवृक्ष सिंह भी स्कूल भवन के लंबित रहने से काफी क्षुब्ध है. कहते हैं कि विभागीय अभियंता उनसे राय नहीं लेते हैं कि किस स्कूल में कमरे की जरुरत है और किस में नहीं. बताया कि अधूरा भवन वाले स्कूलों की सूची जिला को भेज दी गयी है.
राशि तो है पर भवन लंबित
राशि तो है पर भवन लंबित फोटो नंबर- 3, 4 व 9 अधूरा स्कूल भवन. बोखड़ा. प्रखंड में आधा दर्जन स्कूल भवन वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है. कमरे के अभाव में बच्चों को जैसे-तैसे पठन-पाठन करना पड़ रहा है. राशि की निकासी के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है. विभाग के […]
