साइबर क्राइम : खाते से उड़ाया 40 हजार सीतामढ़ी. साइबर क्राइम के तहत एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड के जरिये बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की बाबत नगर थाना क्षेत्र के नाहर चौक निवासी राकेश कुमार झा ने अज्ञात साइबर अपराधी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पीड़ित झा ने बताया है कि उनके स्थानीय एचडीएफसी बैंक खाता नंबर-20601530004974 से उनके क्रेडिट कार्ड नंबर-489377130175689 के जरिए विभिन्न किस्तों में करीब 40 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी है. जांच के दौरान पता चला है कि उक्त रकम की चोरी शॉपिंग के जरिये की गयी है.
साइबर क्राइम : खाते से उड़ाया 40 हजार
साइबर क्राइम : खाते से उड़ाया 40 हजार सीतामढ़ी. साइबर क्राइम के तहत एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड के जरिये बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की बाबत नगर थाना क्षेत्र के नाहर चौक निवासी राकेश कुमार झा ने अज्ञात साइबर अपराधी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज […]
