ट्रक से कुचल कर छात्रा की मौत

सीतामढ़ी : विश्वनाथपुर-पुपरी रोड में मझौलिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक से कुचल कर एक नि:शक्त छात्रा की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतका राधा कुमारी(14 वर्ष) गोसाईपुर गांव निवासी सीताराम साह की पुत्री थी, जो कोचिंग करके घर लौट रही थी. ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस […]

सीतामढ़ी : विश्वनाथपुर-पुपरी रोड में मझौलिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक से कुचल कर एक नि:शक्त छात्रा की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतका राधा कुमारी(14 वर्ष) गोसाईपुर गांव निवासी सीताराम साह की पुत्री थी, जो कोचिंग करके घर लौट रही थी.
ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. दुर्घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मझौलिया हनुमान मंदिर के पास रोड जाम कर ट्रक मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर डुमरा बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, अनि औरंगजेब आलम, सअनि राम बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर जायजा लिया तथा रोड जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने काप्रयास किया.
बाद में मुरादपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया पति सुनील कुमार सिंह ने पहल कर समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. बीडीओ ने बताया कि मृतका के पिता को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार एवं कबीर अंत्येष्टि योजना से 15 सौ रुपये दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >