मुकेश व साथियों की तलाश में खाक छानती रही पुलिस

मुकेश व साथियों की तलाश में खाक छानती रही पुलिस शिवहर सुपरवाईजर हत्या कांड ने जिला पुलिस की निंद हराम कर दी है. हत्या के तीसरे दिन तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है. हत्या के बाद से पुलिस मुकेश व उसके साथी लंकेश, विकास व अन्य के तालाश में खाक छानती रही. एसपी […]

मुकेश व साथियों की तलाश में खाक छानती रही पुलिस शिवहर सुपरवाईजर हत्या कांड ने जिला पुलिस की निंद हराम कर दी है. हत्या के तीसरे दिन तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है. हत्या के बाद से पुलिस मुकेश व उसके साथी लंकेश, विकास व अन्य के तालाश में खाक छानती रही. एसपी द्वारा गठित टीम थानाध्यक्ष गणेश राम के नेतृत्व में संतोष झा के चिमनी समेत सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही. सीमामढ़ी से मोतिहारी तक की दौड़ पुलिस लगा चूकी है. परन्तु अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गरूवार को दो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की गयी है. कहा कि सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अपराधी शीघ्र पुलिस के गिरप्फत में होगा.इधर पुलिस मृतक से प्राप्त मोबाईल का बिशलेषण कर रही है. उससे भी हत्या की सुराग टटोलने का प्रयास जारी है.छ: शिक्षकों से स्पष्टीकरणडुमरी कटसरी: बीईओ आमोद कुमार ने प्रखंड के बाजितपुर कटसरी,रामपुरकेशो बिचला टोला, रामपुरकेशो मुशहर टोला में जाकर औचक निरिक्षण किया. तीनो विद्यालयों में दो-दो शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये. बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है. मौके पर साधनसेवी पंकज कुमार सिंह मौजूद थे.भूमी विवाद का निपटारा शिविर मेंडुमरी कटसरी: सीओ मनोज कुमार ने कहा कि भूमि विवाद का निपटारा अब प्रत्येक शनिवार को थाना में शिविर लगाकर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >