एटीएम कार्ड लेकर भागते दो धराया

एटीएम कार्ड लेकर भागते दो धराया सुरसंड : स्थानीय मुख्य चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से शुक्रवार को एक नेपाली महिला की एटीएम कार्ड लेकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक गया जिला के पकड़ी गांव […]

एटीएम कार्ड लेकर भागते दो धराया सुरसंड : स्थानीय मुख्य चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से शुक्रवार को एक नेपाली महिला की एटीएम कार्ड लेकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक गया जिला के पकड़ी गांव निवासी मोनू कुमार एवं विनय कुमार बताया जाता है. जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा. दोनों युवक के पास से कुछ एटीएम कार्ड एवं रुपये भी बरामद किया गया है. नेपाली महिला किरण कुमारी साह ने बताया कि एटीएम में रुपया नहीं था, लेकिन युवकों ने बैलेंस चेक करने के बहाने कार्ड मांग लिया. 53 हजार रुपया बैलेंस देख कर कार्ड की हेरा फेरी करने लगा, तभी महिला ने शोर मचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >