आज आयेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह

आज आयेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह फोटो-41 बैठक में मौजूद लोगबैरगनिया : भारत-नेपाल मैत्री संघ की बैठक शुक्रवार को स्थानीय राज होटल के सभागार में भाई ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को बैरगनिया में ‘भारत-नेपाल मैत्री एवं मधेश आंदोलन हमारी भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम का […]

आज आयेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह फोटो-41 बैठक में मौजूद लोगबैरगनिया : भारत-नेपाल मैत्री संघ की बैठक शुक्रवार को स्थानीय राज होटल के सभागार में भाई ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को बैरगनिया में ‘भारत-नेपाल मैत्री एवं मधेश आंदोलन हमारी भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, सुशासन मंच के संयोजक नागेंद्र प्रसाद सिंह समेत कई लोग शिरकत करेंगे. मौके पर नेपाल के विश्वनाथ पटेल, राजनारायण रंजन, बाबूलाल साह, शेख जमशैद, अनिल कुमार सिंह, जमील अख्तर, राम जन्म पंडित के अलावा बैरगनिया के मिनहाजुल अंसारी, राजद नेता रामाकांत राय, प्रो राजकुमार सिंह, सुरेश यादव, मनोज राय, अब्दुल रशीद समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >