जन्म दर को घटाने के लिए परिवार नियोजन जरूरी

जन्म दर को घटाने के लिए परिवार नियोजन जरूरी फोटो.एसई-1 बैठक में डीएम,सीएस,डीपीएम व अन्यशिवहर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें परिवार नियोजन कार्यकम की सफलता सूनिश्चित करने के लिए एक जिला स्तरीय 13 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया. इस कमिटी […]

जन्म दर को घटाने के लिए परिवार नियोजन जरूरी फोटो.एसई-1 बैठक में डीएम,सीएस,डीपीएम व अन्यशिवहर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें परिवार नियोजन कार्यकम की सफलता सूनिश्चित करने के लिए एक जिला स्तरीय 13 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया. इस कमिटी में सिविल सर्जन,एसईएमओ,डीपीएम,जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस,पंचायती राज पदाधिकारी,वेलफेयर ऑफिसर,डीपीएम जीवीका, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को शामिल किया गया है. मौके पर डीएम ने परिवार नियोजन कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता पर बल दिया. इस मामले में लोगों को शिक्षित करने के साथ जागरूक करने की आवश्यकता जतायी. कहा कि जन्म दर घटाने के लिए परिवार नियोजन का लक्ष्य पूरा करना जरूरी है. कारण कि शिवहर का जन्म दर4.6 प्रतिशत है. बताया गया कि जिले में अभी तक 2400 लोगों का पंजीकरण किया गया है. इस दौरान दूसरी बैठक में टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गयी. डीएम ने वैसे बच्चे जहां कर्मी नहीं पहुंच पाते है,वही वैसे बच्चे जो टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं, उसपर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक मेंआशा व आंगनवाड़ी सेविका से डियु लिस्ट अपडेट कराने का निर्देश दिया. वही आरसीएस रजिस्टर भी अपडेट करने का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ बिशेषवर ठाकुर, डीपीएम पंकज कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद समेत कई मौजूद थे.नाटक का मंचनपुरनहिया: प्रखंड के बसंतपट्टी बाजार पर चंबल के बादशाह नाटक का मंचन किया गया. जिसमें अत्याचार व जुल्म के खिलाफ एक डाक्टर द्वारा आवाज उठाने की कहानी का प्रर्दशन किया गया. नाटक का निर्देशन राजीव कुमार सिंह व संजय प्रसाद द्वारा किया गया.नाटक में प्रवीन कुमार, आस्तिक मिश्रा,रूपरंजन पांडेय, रौशन सिंह आदि कालाकारों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >