16 को आयेंगे सहकारिता एवं राजस्व मंत्री सीतामढ़ी : नेहरू भवन, डुमरा में 16 दिसंबर को जिले के पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की बैठक होने वाली है. उक्त बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा मदन मोहन झा एवं सहकारिता मंत्री आलोक मेहता भी मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने बताया कि बैठक में डीएम राजीव रौशन समेत अन्य अधिकारी भाग लेंगे. — नियुक्ति करने का आग्रह गत दिन अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की संपन्न विचार-गोष्ठी में लिये गये निर्णयों के आलोक में एक शिष्टमंडल डीएम से मिल कर पैक्स व मंडल अध्यक्षों को जविप्र विक्रेता के रूप में नियुक्ति करने का आग्रह किया गया. साथ ही धान अधिप्राप्ति के लिए सरकार के लक्ष्य का पूरा करने के मद्देनजर पदाधिकारियों का एक टास्क फोर्स गठित करने की मांग की गयी. साथ हीं अध्यक्षों की बैठक बुला कर उनकी समस्याओं के निदान पर विचार करने का अनुरोध किया गया, क्योंकि गत वर्ष धान अधिप्राप्ति के क्रम में अध्यक्षों को एसएफसी के पदाधिकारियों के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा था. — डीएम के आश्वासन से संतुष्ट शिष्टमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला समेत अन्य डीएम के आश्वासन से संतुष्ट हैं. डीएम ने आश्वासन दिया कि पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति में कोई परेशानी नहीं होगी. अध्यक्षों को जविप्र का लाइसेंस शीघ्र निर्गत किया जायेगा.
16 को आयेंगे सहकारिता एवं राजस्व मंत्री
16 को आयेंगे सहकारिता एवं राजस्व मंत्री सीतामढ़ी : नेहरू भवन, डुमरा में 16 दिसंबर को जिले के पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की बैठक होने वाली है. उक्त बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा मदन मोहन झा एवं सहकारिता मंत्री आलोक मेहता भी मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष […]
