बच्चा चोरी कर भागी महिला धरायी रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के मझौली उर्फ भनुडीह गांव स्थित मेला से बच्चा चोरी कर भागी महिला को परिजन ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बेलसंड थाना के पचनौर गांव से बच्चा के साथ उसे पकड़ा गया है. घटना मंगलवार देर शाम की है. पकड़ी गयी महिला ने पुलिसिया पूछताछ में अपना नाम सीमा देवी बतायी है, जो बहरामपुर मधौल गांव निवासी संजय राम की पत्नी है. पुलिस ने उसके पास से प्रिंस कुमार नामक बच्चे को बरामद कर परिजन को सौंप दिया. इस संबंध में बेलसंड थाना क्षेत्र के कंसार गांव निवासी पप्पू कुमार की पत्नी सुधा देवी ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. पूछताछ के बाद पकड़ी गयी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार की पत्नी सुधा देवी अपने 10 माह के पुत्र प्रिंस को लेकर मायके(मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत चंदवारा) गयी थी. बगल के गांव भनुडीह में मेला लगा था, जिसे देखने वह बहन रीमा कुमारी के साथ गयी थी. नाच देखने के बाद उसे नींद आ गयी और उक्त महिला बच्चा लेकर निकल गयी. नींद टूटने पर बच्चा को नहीं देख परिजन बच्चा के साथ उस महिला को ढूंढ़ने लगी, जो सुधा के पास हीं बैठी थी.
बच्चा चोरी कर भागी महिला धरायी
बच्चा चोरी कर भागी महिला धरायी रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के मझौली उर्फ भनुडीह गांव स्थित मेला से बच्चा चोरी कर भागी महिला को परिजन ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बेलसंड थाना के पचनौर गांव से बच्चा के साथ उसे पकड़ा गया है. घटना मंगलवार देर शाम की है. पकड़ी गयी महिला ने […]
