फरवरी तक योजनाओं को पूरा करें : डीएम

फरवरी तक योजनाओं को पूरा करें : डीएम फोटो नंबर-9 बैठक में डीएम व अन्य अधिकारी. डुमरा. डीएम राजीव रौशन ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की. सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के दोनों प्रमंडल के अलावा ग्रामीण कार्य विभाग, पुपरी व सीतामढ़ी के […]

फरवरी तक योजनाओं को पूरा करें : डीएम फोटो नंबर-9 बैठक में डीएम व अन्य अधिकारी. डुमरा. डीएम राजीव रौशन ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की. सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के दोनों प्रमंडल के अलावा ग्रामीण कार्य विभाग, पुपरी व सीतामढ़ी के अभियंताओं को समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम संपन्न कराने का निर्देश दिया. साथ हीं आवंटित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला योजना प्रशाखा में जमा कराने को कहा गया. एकीकृत कार्य योजना की सही योजनाओं को फरवरी 16 तक पूर्ण करा लेने का लक्ष्य दिया गया. बताया गया है कि एकीकृत योजना अब बंद कर दी गयी है. मुख्यमंत्री शहरी विकास अभिकरण के तहत नगर विकास योजना में शामिल डुमरा हवाइ अड्डा मैदान में टूटे हुए चहारदीवारी में ग्रिल का गेट लगाने का निर्देश दिया गया. एमएसडीपी के तहत पूर्ण करायी गयी योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र देने को कहा गया. मौके पर डीडीसी ए रहमान व डीपीओ ओम प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >