बाइक ने कुचला साइकिल सवार सोनबरसा. स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को बाइक से कुचल कर एक साइकिल सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी पड़रिया गांव निवासी सोनफी महतो के पुत्र रामकृत महतो (60) को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना पर अवर निरीक्षक संजीव कुमार मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त डिस्कवर बाइक (बीआर 30एच 7056) जब्त कर चालक राम कुमार राय को हिरासत में ले लिया. चालक नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत सखुआवा निवासी सत्यनारायण राय का पुत्र है. जानकारी के अनुसार, रामकृत महतो साइकिल पर सवार होकर अनुदान बिल लाने प्रखंड कार्यालय जा रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने कुचल दिया. पुलिस के मुताबिक चालक की लापरवाही के कारण उक्त दुर्घटना हुई है.
बाइक ने कुचला साइकिल सवार
बाइक ने कुचला साइकिल सवार सोनबरसा. स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को बाइक से कुचल कर एक साइकिल सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी पड़रिया गांव निवासी सोनफी महतो के पुत्र रामकृत महतो (60) को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना पर अवर निरीक्षक संजीव […]
