इंदिरा आवास : साहब नहीं मिली है पहली कस्ति

इंदिरा आवास : साहब नहीं मिली है पहली किस्त डीडीसी के निर्देश का नहीं हुआ अनुपालन सभी बीडीओ को पत्र भेज डीडीसी ने जतायी नाराजगी प्रतिनिधि, डुमरा. जिले में इंदिरा आवास योजना का बुरा हाल है. चालू वित्तीय वर्ष में एक तो सरकार लक्ष्य के अनुरुप आवंटन नहीं दी है, पर जो आवंटन दी है […]

इंदिरा आवास : साहब नहीं मिली है पहली किस्त डीडीसी के निर्देश का नहीं हुआ अनुपालन सभी बीडीओ को पत्र भेज डीडीसी ने जतायी नाराजगी प्रतिनिधि, डुमरा. जिले में इंदिरा आवास योजना का बुरा हाल है. चालू वित्तीय वर्ष में एक तो सरकार लक्ष्य के अनुरुप आवंटन नहीं दी है, पर जो आवंटन दी है वह भी लाभुकों के बीच वितरण कराने में प्रखंड स्तर के अधिकारी विफल रहे हैं. डीडीसी की माने तो इस योजना के प्रति बीडीओ गंभीर नहीं है. यानी बीडीओ द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है. लाभुकों को राशि का इंतजार गत दिन जिला प्रशासन द्वारा सभी बीडीओ को पत्र भेज इंदिरा आवास के तहत चयनित लाभुकों को शीघ्र प्रथम किस्त की राशि देने का निर्देश दिया था. लेकिन किसी बीडीओ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. शायद यही कारण है कि किसी भी प्रखंड में एक भी व्यक्ति को आवास के प्रथम किस्त की राशि नहीं दी जा सकी है. प्रखंडों में अभी राशि वितरण की कागजी प्रक्रिया ही चल रही है. प्रथम किस्त 37500 मिलेगाडीडीसी ने सभी बीडीओ को भेजे ताजा पत्र में पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है. कहा है कि प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी को 37 हजार 500 रुपये इ-एफएमएस के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया था. डीडीसी ने माना है कि बीडीओ अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं. इस मामले में मुख्य सचिव व डीएम द्वारा व्यक्त की गयी नाराजगी से भी सभी बीडीओ को अवगत कराया गया है. 1715 को मिलना है लाभ चालू वर्ष में 1715 इंदिरा आवास का लक्ष्य है, जिसकी तुलना में प्रखंडों से 1512 का प्रपोजल एमआइएस पर भेजा गया है, जबकि एमआइएस के माध्यम से स्वीकृत 1305 लाभार्थियों में से एक भी लाभार्थी को प्रथम किस्त की राशि नहीं भेजी जा सकी है. डीडीसी ए रहमान ने बताया कि सभी बीडीओ को एक सप्ताह के अंदर लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजना का निर्देश दिया गया है. प्रखंडों का लक्ष्य डुमरा प्रखंड में 165 लोगों को इंदिरा आवास का लाभ मिलना है. रीगा के 87, मेजरगंज के 44, बैरगनिया के 54, सुप्पी के 50, परसौनी के 47, बेलसंड के 50, रून्नीसैदपुर के 160, बोखड़ा के 82, नानपुर के 136, पुपरी के 115, चोरौत के 29, बाजपट्टी के 143, सुरसंड के 109, परिहार के 214, सोनबरसा के 127 व बथनाहा के 103 को आवास का लाभ मिलना है. बॉक्स में :- बीडीओ नहीं ले रहे रुचि डुमरा. इंदिरा आवास के लाभुकों को पिछले कई वर्षों से द्वितीय किस्त की राशि नहीं मिल पा रही है. ग्रामीण आवास सहायक व पर्यवेक्षकों की उदासीनता के चलते यह स्थिति बनी हुई है. डीडीसी ने पाया है कि बीडीओ द्वारा कोई रुचि नहीं लेने के कारण इस योजना की प्रगति धीमी है. सभी बीडीओ को प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों के आवास का भौतिक सत्यापन कर द्वितीय किस्त का भुगतान करने को कहा गया है. बॉक्स में :-बीडीओ का है कहना सीतामढ़ी. पुपरी बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इंदिरा आवास मद में फंड ही नहीं हैं. फंड आने पर लाभुकों को दिया जायेगा. सुरसंड बीडीओ पीके दीक्षित ने बताया कि चयनित लाभार्थियों के नामों की स्वीकृति मिल गयी है. प्रथम किस्त की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर होना है. तकनीकी गड़बड़ी के चलते राशि का ट्रांसफर संभव नहीं हो सका है. बोखड़ा बीडीओ ने बताया कि लक्ष्य 113 के विरुद्ध 82 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि देने की प्रक्रिया शुरू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >