विदाई समारोह में बीइओ की सराहना

विदाई समारोह में बीइओ की सराहना फोटो नंबर-9 विदाई समारोह में बीइओ व अन्य. परसौनी. बीइओ सर्वेश दत्त मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को बीआरसी के सभागार में एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. बीइओ श्री मिश्र को अंग-वस्त्र, डायरी व पेन भेंट किया गया. मौके पर वक्ताओं ने […]

विदाई समारोह में बीइओ की सराहना फोटो नंबर-9 विदाई समारोह में बीइओ व अन्य. परसौनी. बीइओ सर्वेश दत्त मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को बीआरसी के सभागार में एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. बीइओ श्री मिश्र को अंग-वस्त्र, डायरी व पेन भेंट किया गया. मौके पर वक्ताओं ने बीइओ के छह वर्षों के कार्यकाल की सराहना की. यहां के शिक्षक श्री मिश्र को अभिभावक मान रहे थे. उन्होंने भी शिक्षकों का आदर किया. शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल ने भी बीइओ के कार्यकाल की तारीफ की. मौके पर बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, नये बीइओ डाॅ नितिश्वर पांडेय, प्रखंड 20-सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, पूर्व प्रमुख रजनीकांत यादव, नवीन कुमार सिंह, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, उपेंद्र सिंह व नंदकिशोर झा समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >