तस्करी रोकने को ग्रामीणों ने मोरचा संभाला फोटो नंबर-5 तस्कर को रोक कर रखे ग्रामीण. बैरगनिया. नेपाल में जारी मधेस आंदोलन की आड़ में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की तस्करी तेज हो गयी है. यह समान बैरगनिया से नेपाल के गौर व अन्य शहरों में ले जाया जा रहा है. पूरे दिन भर बॉर्डर के किसी न किसी रास्ते से तस्कर उक्त सामान को लेकर आते-जाते रहते हैं. बॉर्डर पर तस्करी रोकने को एसएसबी तैनात हैं. स्थानीय प्रशासन कहने को पूरी तरह मुस्तैद है. बावजूद, तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है. अब ग्रामीणों ने इस पर रोक लगाने के लिए मोरचा संभाल लिया है. सड़क पर उतरे ग्रामीण तस्करों को पकड़ने के लिए मुसाचक के ग्रामीण सड़क पर उतर गये हैं. मंगलवार को लोगों ने एक तस्कर को 80 लीटर पेट्रोल व डीजल के साथ पकड़ा. बाद में पेट्रोल व डीजल को नष्ट कर दिया गया. इधर, ग्रामीणों ने नंदवारा चौक स्थित मंगलदीप पेट्रोल पंप से नेपाल ले जाये जा रहे पेट्रोल व डीजल को रोक दिया. ग्रामीण हर बाइक की डिक्की की जांच कर रहे हैं. स्थानीय लोगों को परेशानी ग्रामीण दीपक कुमार, चंदन कुमार, शरद कुमार, राजकुमार, मणी कुमार व विशाल कुमार ने बताया कि तस्करी के चलते क्षेत्र के लोगों को समय पर एलपीजी गैस नहीं मिल पा रहा है. खेतों में पटवन के लिए डीजल की किल्लत हो गयी है. तस्करी के कारण तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी से निबटने के लिए सड़क पर उतरने की नौबत आयी है. तस्करों पर कार्रवाई करने में स्थानीय प्रशासन विफल हो गया है. एक ओर जहां एसएसबी जवान को नेपाल में बंधक बनाया जा रहा है तो दूसरी ओर नेपाल की सशस्त्र पुलिस स्वयं रसोइ गैस की तस्करी कर रही है. एसएसबी व प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. नोट बदलने का खुला सेंटर नेपाल में आंदोलन के चलते नेपाली नोट को भारतीय नोट में बदलने के लिए बैरगनिया शहर में जगह-जगह सेंटर खुल गये हैं. बता दें कि नेपाली 160 रुपये का भारतीय 100 रुपये होता है. इन केंद्रों पर नेपाली 170 रुपये का 100 रुपये दिया जा रहा है. प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार चल रहा है. जब्त पैसे लेने से इनकार सोमवार को बैरगनिया से नेपाल के गौर ले जाये जा रहे 10 लाख रुपये एसएसबी ने जब्त किया था. इतनी बड़ी राशि लेकर चलना अवैध बताया गया है. जब्त पैसे को एसएसबी ने कस्टम के हवाले करने की कोशिश की, पर कस्टम ने पैसे लेने से इनकार कर दिया. इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी के सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने बताया कि कस्टम के इनकार के बाद संबंधित व्यक्ति को राशि लौटा दी गयी.
तस्करी रोकने को ग्रामीणों ने मोरचा संभाला
तस्करी रोकने को ग्रामीणों ने मोरचा संभाला फोटो नंबर-5 तस्कर को रोक कर रखे ग्रामीण. बैरगनिया. नेपाल में जारी मधेस आंदोलन की आड़ में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की तस्करी तेज हो गयी है. यह समान बैरगनिया से नेपाल के गौर व अन्य शहरों में ले जाया जा […]
