डायन का आरोप लगा मां-बेटी को पीटा

डायन का आरोप लगा मां-बेटी को पीटा सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव में डायन का आरोप लगा कर एक मां- बेटी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला की नाबालिग पुत्री ममता कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गांव के ही […]

डायन का आरोप लगा मां-बेटी को पीटा सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव में डायन का आरोप लगा कर एक मां- बेटी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला की नाबालिग पुत्री ममता कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गांव के ही खोभारी अधिकारी, शालू अधिकारी, सरोज कुमार, दिनेश अधिकारी व सरोज अधिकारी को आरोपित किया गया है. बताया है कि दो-तीन दिन पूर्व भी उसकी मां जयपति देवी के साथ डायन का आरोप लगा कर मारपीट किया गया था. सोमवार की शाम को भी आरोपित दरबाजा पर आकर उसकी मां को डायन का आरोप लगा कर गाली-गलौज कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसे व उसकी मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >