फोटो-14 आम जनता से संवाद करती मंत्री डॉ रंजू गीता– बाजपट्टी विधानसभा के 50 पंचायत के लोगों से मिली– प्रत्येक घर में जाकर आम जनता से किये कई सवाल– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के उपलब्धियों को बतलायासीतामढ़ी : राज्य की गन्ना उद्योग मंत्री डॉ रंजू गीता ने ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र बाजपट्टी के विभिन्न गांवों में घर घर दस्तक दिया. मंत्री की मीडिया प्रतिनिधि मो अरमान अली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मंत्री ने प्रखंड के पटदौड़ा, विशनपुर, सिवाईपट्टी, नरहपुर, कोरियाही समेत 50 पंचायतों में हर घर दस्तक दिया. वह प्रत्येक घर में जाकर आम जनता से सवाल किये. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में विकास की उपलब्धियों पर चर्चा की. इस दौरान मंत्री का अभिनंदन किया गया. मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार बब्बू, मो अरमान अली, मो गुलाब, तसलीम अंसारी, देवेंद्र झा, लक्ष्मण यादव, चंद्रदेव प्रसाद, मनोज सिंह, रत्नेश यादव, रेजा अहमद राजू, प्रो गौहर सिद्दीकी, बिंदु ठाकुर, बली यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
मंत्री डॉ रंजू गीता ने दी घर घर दस्तक
फोटो-14 आम जनता से संवाद करती मंत्री डॉ रंजू गीता– बाजपट्टी विधानसभा के 50 पंचायत के लोगों से मिली– प्रत्येक घर में जाकर आम जनता से किये कई सवाल– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के उपलब्धियों को बतलायासीतामढ़ी : राज्य की गन्ना उद्योग मंत्री डॉ रंजू गीता ने ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम के तहत अपने […]
