सीतामढ़ी : परसौनी प्रखंड के ढांगन मदनपुर निवासी महादेव मंडल ने डीएम को एक आवेदन देकर पमरा पुल स्थित चाय की दुकान को तोड़ कर तहस-नहस कर देने की शिकायत की है. डीएम को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी उम्र 70 वर्ष है. वह नि:संतान है. महादेव व उसकी पत्नी समतोलिया देवी अपने बुढ़ापे की सहारा उक्त चाय बिस्कुट की दुकान जो जिला परिषद की जमीन पर है, को मान कर जीवन-बसर कर रहा है. गत 26 जून को स्थानीय जगदेव साह, रामा साह, मनोज साह व वनोद साह समेत अन्य ने तोड़-कर तहस-नहस कर दिया. धमकी देने लगा कि यहां से दुकान हटा कर चले जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा. उसका कहना है कि उसे देखने वला कोई नहीं है. अब इस उम्र में वे दोनों कहां जायेंगे. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेवारी स्थानीय सीओ व थानाध्यक्ष को दी है.
चाय की दुकान तोड़ा, डीएम से शिकायत
सीतामढ़ी : परसौनी प्रखंड के ढांगन मदनपुर निवासी महादेव मंडल ने डीएम को एक आवेदन देकर पमरा पुल स्थित चाय की दुकान को तोड़ कर तहस-नहस कर देने की शिकायत की है. डीएम को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी उम्र 70 वर्ष है. वह नि:संतान है. महादेव व उसकी पत्नी समतोलिया देवी अपने […]
