अमघट्टा गोट में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गोट में शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत लोगों ने एक महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई की. विरोध करने पर पति को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने […]

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गोट में शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत लोगों ने एक महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई की. विरोध करने पर पति को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
नगर थाने की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बली राम, महेंद्र राम, रोशन कुमारी, चंदा कुमारी एवं राज राम को आरोपित किया है. केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया. सरपंच के पास फरियाद लेकर जाने पर पंचायती की तिथि निर्धारित की गयी, लेकिन आरोपितों ने पंचायती मानने से इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >