Sitamarhi : होमगार्ड बहाली में 1400 में 238 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

सातवें दिन की शुरुआत 1600 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें 253 अभ्यर्थी ही समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी कर सके.

— पुलिस लाइन में होमगार्ड बहाली का सातंवा चरण पूरा

— शारीरिक दक्षता में कुल 243 तथा चिकित्सीय जांच में पांच असफल घोषित

सीतामढ़ी

. सिमरा स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को होमगार्ड बहाली के सातवें दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। निर्धारित 1400 में से 848 अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. विभिन्न चरणों से गुजरते हुए कुल 238 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफलता प्राप्त की. सातवें दिन की शुरुआत 1600 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें 253 अभ्यर्थी ही समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी कर सके. इसके बाद ऊंचाई एवं सीना माप में नौ अयोग्य पाए गए. ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंकने में एक अभ्यर्थी ने भाग नही लिया. इस तरह शारीरिक दक्षता में कुल 243 तथा चिकित्सीय जांच में पांच असफल घोषित किए गए. इस तरह से शारीरिक दक्षता व चिकित्सीय जांच में कुल 238 अभ्यर्थियों ने होमगार्ड परीक्षा मे बाजी मारी है. पूरी प्रक्रिया पुलिस विभाग की देखरेख में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई. डीएसपी होमगार्ड गौतम कुमार के निर्देश पर पूरी चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी. इस मौके पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >