हथियार के साथ बाइक सवार युवक धराया

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर चौक के पास से हथियार के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हुसैना वार्ड नंबर-12 निवासी मो समी कुरैशी के पुत्र मो सलाउद्दीन कुरैशी के रुप में की गयी […]

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर चौक के पास से हथियार के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हुसैना वार्ड नंबर-12 निवासी मो समी कुरैशी के पुत्र मो सलाउद्दीन कुरैशी के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि तलाशी के क्रम में युवक के पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस व बाइक(बीआर 30के 1550) बरामद किया गया है. बकौल थानाध्यक्ष, रात्रि लगभग 11.30 बजे सूचना मिली थी कि बरियारपुर चौक के समीप कुछ अपराधी घूम रहे हैं.
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को वहां रवाना किया गया. पुलिस की गाड़ी देखकर कुछ अपराधी भागने लगे, जिसमें मो सलाउद्दीन कुरैशी को खदेड़कर पकड़ लिया गया. युवक के पास से बरामद बाइक लूट अथवा चोरी की हो सकती है, पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है.
छानबीन में बाइक का रजिस्ट्रेशन विवेक सिंह के नाम से मिला है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक अन्य बदमाशों के साथ किसी लूट के उद्देश्य से आया था. पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >