दुकान में चोरी करते दो युवक धराये

सीतामढ़ी : नगर के रीगा रोड नया टोला वार्ड एक नंबर में रविवार की रात लोगों ने दुकान से चोरी का प्रयास करते दो युवक को खदेड़कर जलकुंभी से पकड़ लिया. पकड़े गये युवक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर वार्ड नंबर 12 निवासी निवासी शंकर पासवान का पुत्र मुकेश पासवान व वार्ड 13 […]

सीतामढ़ी : नगर के रीगा रोड नया टोला वार्ड एक नंबर में रविवार की रात लोगों ने दुकान से चोरी का प्रयास करते दो युवक को खदेड़कर जलकुंभी से पकड़ लिया.

पकड़े गये युवक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर वार्ड नंबर 12 निवासी निवासी शंकर पासवान का पुत्र मुकेश पासवान व वार्ड 13 निवासी गजेंद्र पासवान का पुत्र अमर पासवान के रूप में की गयी है. इस संबंध में सत्यम कंप्यूटर के संचालक व पूर्व सैनिक सुमन कुमार शर्मा ने नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर कहा कि रविवार की रात्रि 12.30 बजे के करीब घर में लगा एलार्म जोर-जोर से बजने लगा, जिससे नींद खुल गयी.
तुरंत घर के सामने दुकान पर गया तो अंदर दो बदमाश को देखा तो चोर-चोर चिल्लाने लगा, आसपास के लोग भी जुट गये. लोगों को बाहर देखकर दोनों दुकान के तीसरे मंजिल पर चढ़ गया. वहां से मकान के पीछे दूसरी मंजिल पर कूद गया. वहीं दूसरी मंजिल से छज्जी होकर जमीन पर कूदकर भागने लगा. पीछा करने पर दोनों जलकुंभी में छिप गया, जिसे खोजबीन कर पकड़ लिया गया. नगर थाने की पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्त में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >