सीतामढ़ी : सीएसपी संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

सीतामढ़ी : बाजपट्टी थाने के बाजीतपुर आंख अस्पताल के समीप सोमवार की सुबह 7.30 बजे अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी अजीत कुमार मिश्र पटादौरा गांव निवासी विश्वनाथ मिश्र के पुत्र हैं. उन्हें परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से […]

सीतामढ़ी : बाजपट्टी थाने के बाजीतपुर आंख अस्पताल के समीप सोमवार की सुबह 7.30 बजे अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

जख्मी अजीत कुमार मिश्र पटादौरा गांव निवासी विश्वनाथ मिश्र के पुत्र हैं. उन्हें परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से शहर के िनजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों ने मिश्र को टारगेट कर तीन गोलियां चलायी. इसमें एक गोली पेट में लगी है. सूचना थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >