साल 2016 में हो चुकी है छह लोगों की मौत
मंडल सुरक्षा आयुक्त ने इन जगहों पर आरपीएफ को विशेष बल तैनात करने का दिया निर्देश
समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर के पास हुयी ट्रेन दुर्घटना से सचेत जीआरपी ने इस बार पैनल व रेलवे ट्रैक के पास जीआरपी बलों की तैनाती करने का निर्णय लिया है. इसके लिये इन दोनों जगहों को चिह्नित करते हुये समस्तीपुर रेल थाना ने मुख्यालय को बलों की तैनाती करने का आदेश दिया है. इधर, समस्तीपुर-दरभंगा व समस्तीपुर- रोसड़ा रेलखंड के करीब 17 स्पॉट को आरपीएफ ने चिह्नित किया है जहां रेलवे ट्रैक के पास ही छठ पूजा की जाती है.
मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमन त्रिपाठी ने इन जगहों पर आरपीएफ को विशेष बल तैनात करने को कहा है. इसके अलावा जीआरपी हसनपुर की ओर से भी हसनपुर रेल के पास स्थित घाटों की सूची समस्तीपुर रेल थाना को उपलब्ध करायी है. जिन जगहों पर छठ पूजा के दोनों संध्या के क्रम में विशेष सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी जायेगी. इन जगहों पर आरपीएफ ने पहले ही धीमी गति पर ट्रेनों का परिचालन करने का आदेश दे रखा है. इसके अलावा बैरिकेडिंग करते हुये यहां जीआरपी व आरपीएफ हर आने जाने वाले लोगों पर निगाहें रहेगी.
स्वतंत्रता सेनानी की चपेट में आये थे लोग: रामभद्रपुर स्टेशन के पास साल 2016 में छठ के सुबह वाली अर्घ के बाद घर लौटने के क्रम में स्वतंत्रता सनानी एक्सप्रेस के चपेट में आने से 6 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक पर धरना देते हुये समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर परिचालन भी बाधित कर दिया था.
इन जगहों को किया गया चिह्नित
मुक्तापुर-किशनपुर, किशनपुर-रामभद्रपुर, रामभद्रपुर-हायाघाट, हायाघाट-थलवारा, थलवारा-लहेरियासराय, लहेरियासराय-दरभंगा, नरहन-अंगारघाट, रोसड़ा-नरहन, नयानगर-रुसेड़ाघाट, हसनपुर-नयानगर, गढपुरा-हसनपुररोड, सलौना-गढपुरा, इमली-सलौना,ओलापुर-इमली, ओलापुर-खगड़िया.
