करंट से युवक की मौत

छत से जलावन निकालने के दौरान हुई घटना सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के डायन छपरा गांव में सोमवार की सुबह 11 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान ग्रामीण कवीरेंद्र पासवान के पुत्र तेनचू पासवान के रूप में […]

छत से जलावन निकालने के दौरान हुई घटना

सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के डायन छपरा गांव में सोमवार की सुबह 11 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान ग्रामीण कवीरेंद्र पासवान के पुत्र तेनचू पासवान के रूप में की गयी है.
जानकारी के अनुसार तेनचू छत पर से जलावन निकाल रहा था. उसी वक्त वह समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे सहियारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >