भूमि विवाद में किशोर को मारी गोली, भर्ती

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद में एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी बिगन सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार(14) को उपचार के लिए शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. उसके बांया जांघ में लगी गोली घुटने में फंसी […]

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद में एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. जख्मी बिगन सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार(14) को उपचार के लिए शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.

उसके बांया जांघ में लगी गोली घुटने में फंसी है. सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक के परिजन से जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक के पिता व चाचा में भूमि विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था. इसी विवाद में चाचा द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक परिजन द्वारा बयान नही दिया गया है. बयान के बाद हीं हमलावर के बारे में कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >