सीतामढ़ी : 26/11 जैसी घटना की फिराक में नेपाल पहुंचे पाक के सात संदिग्ध आतंकी, हाइ अलर्ट

वीरगंज पहुंचने के बाद भूमिगत हैं सातों पाकिस्तानी सीतामढ़ी : नेपाल के रास्ते पाक आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इतना ही नहीं पिछले दिनों पाकिस्तान के सात संदिग्ध नागरिकों के नेपाल के वीरगंज पहुंचने और फिर उनके भूमिगत होने की सूचना से खुफिया विभाग […]

वीरगंज पहुंचने के बाद भूमिगत हैं सातों पाकिस्तानी
सीतामढ़ी : नेपाल के रास्ते पाक आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इतना ही नहीं पिछले दिनों पाकिस्तान के सात संदिग्ध नागरिकों के नेपाल के वीरगंज पहुंचने और फिर उनके भूमिगत होने की सूचना से खुफिया विभाग के कान खड़े हो गये हैं.
खुफिया सूचना है कि सभी पाकिस्तानी आतंकी हैं. सभी के वीरगंज अथवा नेपाल के आसपास के क्षेत्र में ही छिपे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. ये आतंकी पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के रास्ते घुसपैठ कर सकते हैं. खुफिया सूत्रों के दावों पर यकीन करें, तो पिछले दिनों नेपाल के वीरगंज में आये सातों पाक नागरिक आतंकी है. काठमांडू एयरपोर्ट से ही इनकी गतिविधि संदिग्ध थी.
वीरगंज में इनकी बैठक होने का भी पता चला है. सुरक्षा निकाय के पास इनकी गतिविधि की पूरी फेहरिस्त मौजूद है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा निकाय की नजर में आने के बाद से ही सभी भूमिगत हैं. इनके वीरगंज के आसपास छिपे होने की सूचना है. छिपकर यह घुसपैठ की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >