बेलसंड : थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में ताजिया जुलूस में शामिल मून शहीद के 17 वर्षीय पुत्र रेयाज की मौत बागमती नदी में डूब गया.सूचना मिलने पर सीओ अरविंद प्रताप शाही, बीडीओ कुणाल कुमार, दारोगा मनोहर प्रसाद केसरी व मुखिया मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक ऐजाज का शव अब तक बरामद नहीं किया जा सका है.
सीओ ने बताया कि शव की तलाश के लिए जिले से एसडीआरएफ की टीम आयी है. जो शव की तलाश कर रही है. बताया गया कि प्रतिवर्ष चंदौली व दरियारपुर के दाहा का मिलान बागमती के दोनों किनारे से होता है. इस दौरान दोनों तरफ के लोग खेल-तमाशा करते है. इस दौरान रेयाज के साथ चार-पांच लड़के नदी में कूदकर स्नान करने लगे.
इसी दौरान रेयाज गहरे पानी में चला गया. उसके साथ के सभी लड़के बाहर निक गये, लेकिन रेयाज डूब गया. ऐजाज तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था. कपड़ा फेरी कर वह परिवार का भरण पोषण करता था. परिवार का भरण पोषण उसी के कमाई से होती थी. मां शायदा खातून समेत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
