खुदकुशी करने आयी युवती की बचायी जान

सीतामढ़ी :रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने शनिवार को सीतामढ़ी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर खुदकुशी के लिए आयी एक युवती की जान बचायी. बाद में उक्त युवती को हिरासत में ले लिया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद परिजन को बुलाकर सौंप दिया गया. आरपीएफ दारोगा पीके झा ने बताया कि युवती सुप्पी थाना […]

सीतामढ़ी :रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने शनिवार को सीतामढ़ी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर खुदकुशी के लिए आयी एक युवती की जान बचायी.

बाद में उक्त युवती को हिरासत में ले लिया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद परिजन को बुलाकर सौंप दिया गया. आरपीएफ दारोगा पीके झा ने बताया कि युवती सुप्पी थाना क्षेत्र की रहनेवाली है.
वह परिवार वालों से किसी विवाद को लेकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी की कोशिश में जंक्शन पर बैठी थी. आशंका होने पर पूछताछ की गयी तो मामला सामने आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >