काट रहा ऐसा कीड़ा, जिसे किसी ने न देखा

सीतामढ़ी/रीगा :रीगा प्रखंड के मेहशिया गांव के लोग पिछले दो सप्ताह से डरे-सहमे हैं. खौफ ऐसा कि लोग घर छोड़कर कहीं बाहर जाने तक से कतरा रहे हैं. दरअसल इस गांव में ऐसे कीड़े ने खौफ पैदा कर रखा है, जिसे अब तक किसी ने देखा नहीं. लोगों के मुताबिक, कीड़ा के काटने के बाद […]

सीतामढ़ी/रीगा :रीगा प्रखंड के मेहशिया गांव के लोग पिछले दो सप्ताह से डरे-सहमे हैं. खौफ ऐसा कि लोग घर छोड़कर कहीं बाहर जाने तक से कतरा रहे हैं. दरअसल इस गांव में ऐसे कीड़े ने खौफ पैदा कर रखा है, जिसे अब तक किसी ने देखा नहीं. लोगों के मुताबिक, कीड़ा के काटने के बाद ही पता चल रहा है. काटने के बाद शरीर के उस भाग में कटे का निशान व चकता दिखता है तथा शरीर का वह हिस्सा सुन्न हो जाता है. किसी ने कीड़ा को काटते हुए नहीं देखा है.

पिछले 16 दिनों के भीतर 67 से अधिक लोग उक्त कीड़ा की चपेट में आकर बीमार पड़े हैं. इसमें 22 से अधिक लोगोंका सदर अस्पताल में इलाज हुआ है. रविवार को भी छह प्रभावित लोगों का सदर अस्पताल में इलाज किया गया. रविवार की रात गांव के चार लोग जहरीले कीड़े का शिकार बने. उनमें गोदइल भंडारी (45), आनंद कुमार महतो (5) एवं यासिन मंसूरी (30) शामिल हैं. स्थिति यह है कि किसी न किसी परिवार व घर का कोई न कोई सदस्य उक्त अज्ञात जहरीला कीड़ा का शिकार बना है.
गांव में पहुंची मेडिकल टीम. लोगों की शिकायत पर सोमवार को सिविल सर्जन डॉ रवींद्र कुमार के निर्देश पर गांव में मेडिकल टीम पहुंची. टीम का नेतृत्व जिला मलेरिया अधिकारी(डीआइओ) डॉ रवींद्र कुमार यादव कर रहे हैं. इसमें रीगा सीएचसी प्रभारी डॉ धनंजय कुमार, बीसीएम अनवर अली के अलावा तीन सदस्यीय चिकित्सकों का दल शामिल है.
गांव में मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावित लोगों का उपचार किया गया. गांव में एंबुलेंस को 24 घंटों के लिए तैनात रखा गया है. स्वास्थ्य कर्मचारियों का दल प्रत्येक वार्ड में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहा है. वहीं लोगों को अफवाह व डर को नजरअंदाज करने की अपील की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >