बाजपट्टी-रसलपुर सड़क के दोनों पुल ध्वस्त, आने-जाने में परेशानी

बाजपट्टी :प्रखंड के बाजपट्टी-रसलपुर मुख्य सड़क पर बचोपट्टी नरहा पंचायत के सुनमन्नी टोल के समीप बना आरसीसी पुल बाढ़ के दौरान ध्वस्त हो गया. करीब एक माह तक लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रशासन की ओर से आश्वासन तो मिला, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. थक-हार कर स्थानीय मुखिया के […]

बाजपट्टी :प्रखंड के बाजपट्टी-रसलपुर मुख्य सड़क पर बचोपट्टी नरहा पंचायत के सुनमन्नी टोल के समीप बना आरसीसी पुल बाढ़ के दौरान ध्वस्त हो गया. करीब एक माह तक लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्रशासन की ओर से आश्वासन तो मिला, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. थक-हार कर स्थानीय मुखिया के प्रयास व लोगों के सहयोग से बांस का चचरी पुल बनवा कर आवागमन चालू कराया गया. अब पैदल, साइकिल व बाइक चालक आसानी से नदी को पार कर रहे हैं. अब भी चार पाहिया वाहनों का आवागमन ठप है. इन वाहन चालकों को 10 किमी अधिक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. यहां से दो किमी दूरी पर एक लोहे का पुल था जो पूर्व में हीं नव निर्माण के लिए तोड़ा गया था.

बगल से डायवर्सन बना दिया गया था, जिससे होकर लोग आवागमन करते थे. बरसात में डायवर्सन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. हालांकि लोहे की पुल की जगह आरसीसी पुल बन रहा है, पर अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है. कुछ लोगों ने बताया कि पानी की तेज धार में करीब 40 फुट के बीच यह चचरी बनायी गयी है. पुल के टूट जाने से अब भी परेशानी बरकरार है. कुछ स्थानीय लोगों ने इस संबंध में अपनी प्रक्रिया व्यक्त की है जो इस प्रकार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >