बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों की मौत

हादसा : तीन दिनों के अंदर 25 लोगों की गयी जान, हजारों एकड़ में धान की फसल डूबी सीतामढ़ी : जिले में आयी भीषण बाढ़ के बाद डूबकर मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. मंगलवार को भी सुरसंड, परसौनी, बेलसंड व चोरौत प्रखंड में पानी में डूबकर चार की मौत हो […]

हादसा : तीन दिनों के अंदर 25 लोगों की गयी जान, हजारों एकड़ में धान की फसल डूबी

सीतामढ़ी : जिले में आयी भीषण बाढ़ के बाद डूबकर मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. मंगलवार को भी सुरसंड, परसौनी, बेलसंड व चोरौत प्रखंड में पानी में डूबकर चार की मौत हो गयी. जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर पानी में डूबकर 25 लोगों की मौत हो चुकी है.
सुरसंड. थाना क्षेत्र के पठनपुरा गांव में मंगलवार की शाम डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. उसकी पहचान उक्त गांव के ही वार्ड संख्या 13 निवासी मो अजमल उर्फ अच्छे के पुत्र मो नफीस (8) के रूप में हुई है.
उक्त वार्ड के वार्ड सदस्य मो मुस्तुफा व वार्ड संख्या दस के वार्ड सदस्य मो अब्बास ने बताया कि मृत बच्चा दो-चार बच्चों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था. खेलने के दौरान पानी से भरे खेत में लुढ़क जाने से उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की पुष्टि सीओ संजय कुमार ने की है.
चोरौत. थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव निवासी परीक्षण राउत के पुत्र 11 वर्षीय पुत्र किशन कुमार की मौत पानी में डूबने से हो गयी. किशन पांचवी कक्षा का छात्र था. अभी तक शव की बरामदगी नही हो सकी है.
परसौनी. थाना क्षेत्र के धोधनी डायवर्सन के समीप बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान देमा पंचायत के बलहा गांव के रामानंद कापड़ के 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है. सीओ मो एजाजुद्दीन ने इसकी पुष्टि की है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया.
बेलसंड. थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी अवधेश मुखिया के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी. वह बकरी का चारा लाने गया था. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मनुष्यमारा नदी के जलस्तर में वृद्धि से बढ़ी तबाही: बेलसंड. बागमती नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने के चलते अनुमंडल क्षेत्र के मारर, दरियापुर, नुनौरा, मौलानगर व डुमरा समेत कई गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं, मनुष्यमारा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते भोरहा, मांची, गोठवारा, दयानगर समेत अन्य गांवों के हजारों एकड़ खेत में लगे धान की फसल डूब गयी है.
गन्ने के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. मनुष्यमारा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने के चलते बेलसंड जीरोमाइल चौक के निकट बेलसंड- सीतामढ़ी पथ में करीब 50 फीट में रोड पर बह रहा है. सौली- बेलसंड पथ में दो स्थान पर 20 -20 फिट में रोड पर मनुष्मरा नदी का पानी बह रहा है. इसके जलस्तर में लगातार वृद्धि से सौली, सिरसिया, भोरहा, पताही, भंडारी व लोहासी समेत कई गांवों के लोगों की रात का नींद हराम हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >